XtGem Forum catalog
Sonma Typing-Expert
Sonma Typing-Expert
Fully Free Typing Software
Welcome to Sonma-News(SABSE TEJ - SABSE PAHLE)
दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 2013-11-02 23:14:28

आप संपूर्ण ग्रामवासियोँ को Sonma Online Informer Team की ओर से दिपावली की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएँ। यह दिपावली आप सभी ग्रामवासियोँ मेँ प्रेम, खुशी, समृद्धि व एकता लाएँ तथा धन-धान्य से पूर्ण करेँ।
Sonma News: धनंजय कुमार (पटना)

बिहार सरकार मेँ विभिन्न पदोँ पर संविदा के आधार पर नियुक्ति। 2013-10-27 23:27:57

बिहार सरकार मेँ इन्दिरा आवास योजना के लिए विभिन्न पदोँ पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जायेगी। उम्र 01/01/20130 तक 21 वर्ष पूरा होना चाहिए। योग्यता पदानुसार अलग अलग (इन्टर, स्नातक, अभियंत्रण, आदि) है। अधिक जानकारी के लिए
http://rdd.bih.nic.in अथवा
http://iay.bih.nic.in पर देखेँ।

शांतिपूर्वक प्रतिमा विसर्जन संपन्न 2013-10-18 05:25:24

कल शाम लगभग 08:30 PM बजे तक वर्षा और तेज हवा के बीच माँ दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जुलूस मेँ लगभग 175 लोग शामिल थे।
15/10/2013
06:07 AM

माँ दुर्गापूजा समिति, सोनमा की आपातकालीन बैठक 2013-10-18 05:24:01

अभी अभी माँ दुर्गापूजा समिति, सोनमा के आपातकालीन बैठक मेँ लिए गये निर्णयानुसार आज शाम 06:15 PM मेँ प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला जायेगा जो पूर्व निर्धारित मार्ग से ही गुजरकर सोनमा और चकबा के बीच (घोड़ी देवी मन्दिर के नजदीक) से बहने वाली नदी मेँ विसर्जित की जायेगी। इस जुलूस मेँ किसी प्रकार का कोई साउण्ड सिस्टम का उपयोग नहीँ किया जायेगा तथा दो ट्रैक्टरोँ का उपयोग किया जायेगा। जुलूस मेँ बच्चोँ को जाने से मना किया गया है क्योँकि वर्षा और तुफान के कारण सड़क खराब हो चुकी है। बैठक मेँ पूजा समिति के सदस्योँ के अलावा गाँव के कुछ बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे।

आंधी तुफान के बीच दशमी विसर्जन पूजा 2013-10-18 05:22:37

आज दशमी को सवेरे से ही जोरदार आंधी तुफान के साथ घनघोर वर्षा हो रही है जिसके कारण पूजा विसर्जन मेँ काफी कठिनाईओँ का सामना करना पड़ा हालांकि 12:30 PM तक पूजा विसर्जन हो गया परंतु प्रतिमा विसर्जन के समय का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नया समय अभी तक निर्धारित नहीँ किया जा सका है। लोग घर से बाहर नहीँ निकल पा रहे है। गाँव मेँ जहाँ तहाँ पेड़ पौधे गिरे पड़े है।

महानवमी पूजन 2013-10-18 05:19:54

आज नवमी को सवेरे पूजा के बाद से ही श्रद्धालुओँ का आना जाना लगा हुआ है हालांकि वर्षा के कारण भक्तगणोँ को परेशानियोँ का सामना करना पड़ रहा है परंतु लोगोँ का माताजी के दरबार मेँ आना जाना लगातार बना हुआ है। भक्तगण मुख्य रुप से बताशा का प्रसाद चढ़ाते है कुछ महिलाएँ माताजी को चुनरी से खोँईछ भरती भी दिखाई दे रही है। पूजा गाँव मेँ होने के कारण तथा किसी प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम के नहीँ होने के कारण कोई बड़ा मेला नहीँ लगा हुआ है परंतु मुढ़ी कचड़ी के साथ बच्चोँ के लिए खिलौना जरुर मिल रहा है। आज शाम को हवन किया जायेगा जिसके लिए समिति के सदस्य लकड़ी की व्यवस्था मेँ लगे हुए है।

महाअष्टमी से लाईट की पूर्ण व्यवस्था। 2013-10-12 03:27:32

अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार आज महाअष्टमी से पूरे गाँव मेँ लाईट की व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओँ को आने जाने मेँ कोई परेशानी न हो।

महाअष्टमी पूजन 2013-10-12 02:48:28

आज महाअष्टमी को रात के लगभग 01:00 AM बजे निशा पूजा आरंभ किया गया जो लगभग 04:15 AM मेँ संपन्न हुआ। इसके बाद नित्य होने वाली महादेव पूजन किया गया। अभी माताजी के आठवेँ स्वरुप की पूजा की तैयारियाँ की जा रही हैँ।

माँ दुर्गा की आँख खुला 2013-10-11 17:07:08 ( 1 )

आज सप्तमी को सवेरे लगभग 08:10 AM मेँ माँ दुर्गा की आँख खुलने के बाद से लगातार भक्तोँ का आना जाना लगा हुआ हैँ।

कलश और बेल न्योतन जुलूस 2013-10-10 20:00:43

और अंतत: 04:30 PM बजे यह जुलूस सोनमा और चकबा के बीच स्थित नदी पर पहुँची जहाँ से कन्याएँ कलश भरकर 05:15 PM बजे पंडाल की ओर प्रस्थान की तथा 05:45 PM बजे माताजी के दरबार मेँ पहुँची जहाँ उपवास किए हुए लोगोँ द्वारा कन्याओँ के पैर धोने के लिए बड़ी संख्या मेँ भीड़ लगी हुई थी। इसके बाद कलश को माताजी के दरबार मेँ रखा गया तथा कन्याओँ को भोजन कराया गया। भोजन के बाद कन्याओँ की विदाई की गयी। तत्पश्चात कुछ ही क्षणोँ के बाद माँ की डोली मंगाई गयी और बेल न्योतन के लिए जुलूस निकली जो सर्वप्रथम महारानीस्थान पहुँची जहाँ महारानी पूजन के बाद वह जुलूस पुन: पंडाल के निकट से ही गुजरते हुए पंडाल से लगभग 50 मीटर पश्चिम स्थित मणी कोचिंग सेन्टर के पास बेल न्योतन किया गया जो कार्यक्रम लगभग 12:30 AM मेँ संपन्न हुआ। जुलूस मेँ लगभग 200-250 भक्तगण लाठी डंडो के साथ शामिल हुए। इसके बाद जुलूस माताजी के दरबार मेँ पहुँची। डोली को स्थान देने के बाद माताजी की आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया।
Sonma-News: धनंजय कुमार


Home
© 2015 Mananjaysoft Pvt. Ltd.Disclaimer | Contact us
Total Visits - 124845
Online : 1