Polaroid
Sonma Typing-Expert
Sonma Typing-Expert
Fully Free Typing Software
Welcome to Sonma-News(SABSE TEJ - SABSE PAHLE)
माँ दुर्गापूजा कलश शोभायात्रा 2013 2013-10-10 07:43:57 ( 1 )

आज षष्टी को शोभायात्रा के लिए सवेरे 03:30 से सड़क सफाई का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद माताजी के पूजा की गयी तथा पूजा के तुरंत बाद गाने बजाने के साथ शोभायात्रा निकाली गयी है जिसमेँ लगभग 150 कन्याएँ शामिल हुई हैँ। यह यात्रा पंडाल से शुरु होकर मझौरा होते हुए सोनमा मठ तक जायेगी इसके बाद हनुमाननगर की ओर प्रस्थान करेगी और ब्रह्मस्थान पहुँचकर वहाँ से सोनमा महारानी स्थान की ओर मुड़ जायेगी, जहाँ कन्याओँ को शर्बत तथा थोड़े समय के लिए ठहरने की व्यवस्था की गयी हैँ। धूप अधिक होने के कारण सड़क गर्म हो गयी है परंतु इससे बचाव के लिए भक्तगण लगातार सड़क पर पानी पटा रहे है। ताजा समाचार मिलने तक यह जुलूस हनुमानगर ब्रह्मस्थान तक पहुँच चुकी हैँ।
Sonma-News: धनंजय कुमार

प्रथमा से चतुर्थी तक की पूजा शांतिपूर्वक संपन्न। 2013-10-08 07:32:09

सोनमा ग्राम मेँ माँ दुर्गापूजा आयोजन 2013 अंतर्गत प्रथमा से चतुर्थी तक की पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी हैँ। इसमेँ प्रातःकाल महादेव पूजन के पश्चात माता के पूजा तथा आरती जबकि सायंकाल माँ के आरती तथा सीताराम कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।
Sonma-News: धनंजय कुमार

03/10/2013 को संपन्न हुआ बाँस कटाई का कार्य। 2013-10-03 08:43:54 ( 1 )

माँ दुर्गा पूजा आयोजन 2013 हेतु बाँस कटाई का कार्यक्रम 03/10/2013 को किया गया। इसमेँ मुख्य रुप से पूजा समिति के कुछ प्रमुख सदस्य भाग लिए।
Sonma-News: धनंजय कुमार
03/10/2013

जोरोँ पर हैँ दुर्गापूजा की तैयारियाँ 2013-09-25 01:14:04 ( 1 )
सोनमा ग्राम मेँ माँ दुर्गापूजा आयोजन हेतु जोर सोर से तैयारियाँ चल रही है। गाँव तथा आस-पास के लोगोँ मेँ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुछ लोग बाहर से गाँव पहुँच गये है तो कुछ पहुँचने वाले है। पूजा के लिए पिछले वर्ष की तुलना मेँ इस बार भव्य पंडाल बनाने की योजना है। वही दूसरी ओर कलश-भराई पूजन के लिए कन्याओँ ने अपना अपना पंजीकरण कराना भी आरंभ कर दिया है। Sonma-News: धनंजय कुमार (पटना)
इस साल नहीँ हो पायेगी-धान की खेती। 2013-09-23 02:12:04
आपके ग्राम सोनमा मेँ लोगोँ (किसानोँ) की मानेँ तो इस वर्ष मुख्य फसल धान की खेती पिछलेँ वर्षो की तुलना मेँ लगभग न के बराबर होने की संभावना हैँ। पिछले दो महीनोँ से वर्षा नहीँ होने के कारण धान की फसलेँ लगभग जल सी गयी हैँ जिसके कारण किसान काफी दुःखी है। हालांकि कुछ किसान पंपसेट का प्रयोग कर किसी तरह धान को बचाने का प्रयास जरुर कर रहेँ है, परन्तु यह प्रयास अभी तक 'ऊँट के मूँह मेँ जिरा का फोरन' ही साबित हुआ है। सरकार की तरफ से किसानोँ को कुछ हद तक डीजल के लिए सहायता, उर्वरक, आदि भी उपलब्ध करायेँ गये थे। परन्तु बगैर वर्षा के......। जो भी हो किसान अपने अंतिम साँस तक प्रयास करते ही रहेँगे। Sonma-News: धनंजय कुमार
Sonma Durga Pooja 2013-08-30 11:00:43 ( 1 )
अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29/08/2013 से ग्राम सोनमा मेँ माँ दुर्गा पूजन हेतु प्रतिमा-निर्माण का कार्य का शुभारंभ कर दिया गया हैँ। ।। जय माता दी ।। जय माता दी ।।
माँ दुर्गापूजा आयोजन 2013 2013-08-27 03:50:34 ( 1 )
जैसा कि आप सभी श्रद्धालु भक्तजन जानते हैँ कि पिछले वर्ष 2012 मेँ पहली बार ग्राम सोनमा मेँ माँ दुर्गा का मूर्तीपूजन बहुत धुम-धाम से किया गया था। उन्ही उत्साहोँ को संयोगे 'माँ दुर्गापूजा समिति सोनमा' इस पावन आयोजन की निरंतरता बरकरार रखते हुए इस वर्ष(2013) भी माँ की पूजा की आयोजना करने जा रही है, जो आपके सहयोग (सलाह, सुझाव, आदि) के बिना संभव नहीँ है। अतः पूजा समिति आप से अनुरोध करती है कि यथासंभव जल्द से जल्द संपर्क करके पूजा आयोजन मेँ अपना सहयोग देँ। मो॰ नं॰ 09871561884 इमेल करेँ- kumardhananjay637@gmail.com ।।जय माता दी।।
Matric Result Declared 2013-06-05 11:29:10
LIST OF CANDIDATES SUCCESS IN MATRIC EXAM 2013 1. MANANJAY KUMAR(362) 2.PUNAM KUMARI(350) 3.CHANDAN KUMAR(342) 4.MUNDRIKA KUMARI(334) Best wishes to all these students for his/her incoming educational success..... Dhananjay kumar (Patna)
Matric Result 2013 2013-06-01 04:15:51
Matric result will be publishing on 4th june midday..... Keep Patience.....

Home
© 2015 Mananjaysoft Pvt. Ltd.Disclaimer | Contact us
Total Visits - 126447
Online : 1